उत्तर प्रदेश मे 40 लाख कर्मचारी आज से हड़ताल पर
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में बुधवार से पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर 40 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार ने हड़ताल देखते हुए आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया।
बता दें कि यूपी के सभी विभागों और निगम में अगले 6 महीने तक आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम ‘एस्मा’ लागू है। इसके तहत एस्मा लगाए जाने के बाद राज्य में 6 महीने तक कोई हड़ताल नहीं की जा सकती।
- Advertisement -
राज्य के कार्य-कलापों से संबंधित किसी भी लोकसेवा, राज्य सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाले किसी निगम या स्थानीय प्राधिकरण में हड़ताल पर एस्मा-1966 की धारा 3 की उपधारा 1 के तहत अगले 6 महीने के लिए रोक लगा दी गई है। एस्मा के बाद हड़ताल अवैध मानी जाती है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए एक साल तक की जेल का प्रावधान है।
- Advertisement -
- Advertisement -