जानिए कौन है, अनुष्का शर्मा की हमशक्ल, फैंस ने पूछा विराट कोहली से सवाल
- Advertisement -
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल जिसका नाम जूलिया माइकल्स है। जो अमेरिका की सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। वह शानदार सिंगर के अलावा बेहतरीन राइटर भी हैं। उन्होंने सेलेना गोमेज, जस्टिन बीबर और डेमी लोवेटो जैसे मशहूर सिंगर्स के लिए गाने लिखे हैं।
जूलिया माइकल्स ने ‘हैवेन’, ‘पिंक’, ‘हेल्प मी आउट’ और ‘इन दिस प्लेस’ जैसे कई शानदार गाने गाए हैं। जूलिया का फेस कट, उनकी आंखें काफी हद तक अनुष्का शर्मा से मिलती हैं, बस उनके बाल ब्लॉन्ड हैं अनुष्का और जूलिया को किसी भी एंगल से देखने पर अंदाजा लगाना मुश्किल है कौन असली है और कौन नकली है। जूलिया माइकल्स ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो अपलोड की, लोगों ने उन्हें अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी कह डाला. यही नहीं कई लोगों ने कहा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को नहीं पहचान पाएंगे।
- Advertisement -
हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -